दीपवाली पर गुजरात में यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम, चलेंगी 2400 अतिरिक्त बसें
अहमदाबाद, 22 अक्टूबर (आईएएनएस)। दीपावली के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए गुजरात राज्य सड़क परिवहन निगम ने 4 से 7 नवंबर के बीच करीब 2400 अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला किया है। इस अवधि में 8,000 से अधिक अतिरिक्त फेरे (ट्रिप) संचालित किए जाएंगे।